हेल्थ वेलनेस ने गज ग्रीन को 22 रनों से हराया
बरेली, मई 16 -- बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर हो रही जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में हेल्थ वेलनेस ने गज ग्रीन को 22 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हेल्थ वेलनेस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाए। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विश्वदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- मिशन इलेवन ने एचबीसीसी को दी मात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.