प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून-2026 की जारी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश में 9वां स्थान हासिल हुआ है। मई में प्रयागराज प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। मंडल स्तर फतेहपुर 14, प्रतापगढ़ 43 और कौशाम्बी 61वें नंबर पर है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह के अनुसार प्रयागराज की समेकित रैंकिंग 0.65 है। इसमें ब्लॉक स्तर पर होलागढ़, मेजा और हंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जबकि बहरिया, उरुवा और शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा है। हेल्थ डैश बोर्ड के तहत मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे प्रमुख सूचकांकों क स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...