मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। प्रदेश स्तर पर जारी हुई ताजा डिस्ट्रिक्ट हेल्थ डैश बोर्ड की रिपोर्ट में मुरादाबाद जनपद प्रदेश में दो रैंक पिछड़ा है। मुरादाबाद जनपद इस मंडल में अव्वल रहा है, जबकि, संभल 55 वीं रैंक पर लुढ़ककर फिसड्डी साबित हुआ है। ताजा रिपोर्ट मार्च के महीने की जारी हुई है। जिसमें जनपद मुरादाबाद यूपी में 18, अमरोहा 22, रामपुर 38 और संभल 55 वीं रैंक पर दर्ज हुआ है। फरवरी माह की रिपोर्ट में मुरादाबाद जनपद यूपी में 16 वीं रैंक पर था। इसमें अमरोहा मंडल में पहले स्थान पर रहा था। फरवरी की रिपोर्ट में अमरोहा की 14 वीं, रामपुर की 22 वीं, संभल की 37 वीं और बिजनौर की 52 वीं रैंक दर्ज की गई थी।जच्चा बच्चा सुरक्षा समेत विभिन्न बिंदुओं पर हासिल हुई उपलब्धियों के आधार पर जारी रही डिस्ट्रिक्ट हेल्थ बोर्ड की रिपोर्ट में मुरादाबाद के प्र...