प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग अगस्त-2026 में प्रयागराज ने प्रदेश सातवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि जुलाई में प्रथम रैंकिंग थी। जिले को इस रैंकिंग में 0.69 का कंपोजिट स्कोर मिला है। वाराणसी पहले, मुजफ्फरनगर दूसरे, लखनऊ तीसरे और मुरादाबाद चौथे स्थान पर है। मंडल स्तर पर कौशाम्बी को 46वां, फतेहपुर को 32वां और प्रतापगढ़ को 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जैसे प्रमुख सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यह उपलब्धि मिली है। ब्लॉक स्तर पर जिले में हंडिया, शंकरगढ़ और धनुपुर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। नगरीय क्षेत्र, उरुवा और सोरांव का प्रदर्शन कमजोर रहा है। सीएमओ डॉ. एके तिव...