बहराइच, जून 2 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर क्षेत्र में फर्जी तरीके से चल रहे एक अस्पताल व एक डायग्नोस्टिक सेंटर को टीम ने छापेमारी कर सील कर दिया है। जबकि एक एक्स-रे सेंटर व एक पैथालॉजी को नोटिस जारी की है। सील सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के लंबे समय से चल रहे थे। नोडल अधिकारी डॉ.अनुराग वर्मा ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि हुजूरपुर क्षेत्र में अस्पताल, एक्स-रे सेंटर, पैथालॉजी संचालित हो रहे हैं। जांच के नाम पर मरीजों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आराध्या हेल्थ केयर सेंटर हुजूरपुर, गुड हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर हुजूरपुर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होना पाया गया। इस पर दोनों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा आरपीडी एंड एक्स-रे सेंटर हुजूरपुर व श्रीवास्तव पैथालॉजी हुजूरपुर को नोट...