मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टेंगराहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने शुक्रवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल बिजली कनेक्शन देने का अनुरोध किया है। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति के साथ रोशनी की समस्या है। इधर, बिजली विभाग के सहायक अभियंता रविरंजन भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.