बांका, मार्च 29 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विभाग की बेरुखी अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है।क्षेत्र के मरीजों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली इकलौती एम्बुलेंस को यहाँ से कुछ दिनों पूर्व हटाकर रेफरल अस्पताल बौंसी भेज दिया गया था।जहाँ पर एंबुलेंस खराब हो गया जिसके बाद उसे बांका में जमा कर दिया गया। एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भगवान भरोसे रहना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार,रेफरल अस्पताल बौंसी की एक एम्बुलेंस खराब हो गई थी।इसकी भरपाई के लिए विभाग ने कुछ दिनों पूर्व पंजवारा सेंटर की एम्बुलेंस को वहां शिफ्ट कर दिया था,लेकिन वहां एंबुलेंस खराब हो गई।जिसके बाद उसे बांका में जमा कर दिया गया। अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.