छपरा, मार्च 28 -- गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नरांव को बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक पुरस्कार मिला है। डीएम वैभव श्रीवास्तव और सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्बजीत कुमार को उन्हें यह राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार मौजूद थे। एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन मिलने के बाद प्रखंड के स्वास्थ्य पदाधिकारियों और कर्मियों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...