खगडि़या, जनवरी 31 -- गोगरी । एक प्रतिनिधि अनुमंडल के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर करना के मुख्य गेट का ताला नियमित नहीं खुलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सेंटर सप्ताह में मात्र दो दिन ही खोला जाता है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह केंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहा है। सप्ताह में केवल बुधवार व शुक्रवार को ही खोला जाता है। जबकि जिला स्तर से स्पष्ट निर्देश है कि सभी शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक खुले रहेंगे। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र में एक सीएचओ और दो एएनएम क़ो नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि एक एएनएम को परबत्ता सीएचसी में तथा एक एएनएम और सीएचओ को करना केंद्र में पदस्थापित किया गया है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.