मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मीनापुर। टेंगराहा में 23 लाख रुपए की लागत से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का सोमवार को विधायक अजय कुमार ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से लोगों को सहूलियत होगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 14 तरह की जांच सुविधा व दवा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर सीएचओ सरस्वती कुमारी, जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता, डॉ. महेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार उर्फ चुन्नू, विवेक कुमार, रोशन झा, राहुल कुमार सिंह, राणा मुकेश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...