पूर्णिया, मई 9 -- मीरगंज, एक संवाददाता। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को धमदाहा एसडीओ अनुपम ने मीरगंज क्षेत्र स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रूपसपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की गहन पड़ताल की। निरीक्षण की खबर मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा वितरण, पेयजल सुविधा एवं मरीजों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के पंजी, दवा स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण अभिलेख एवं उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर एवं त्वरित स्व...