नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में बुधवार को वोटिंग खत्म होते ही चुनावी माहौल अचानक बदल गया। शाम 6 बजे तक प्रत्याशी बूथों पर वोट डलवाने में जुटे थे, लेकिन मतदान खत्म होते ही कई प्रत्याशियों के फोन घनघनाने लगे। दूसरी तरफ से पार्टी ऑफिस पहुंचने का संदेश था। कुछ देर बाद नजारा बदला हुआ था प्रत्याशी हाथ में बैग लिए पार्टी कार्यालय पहुंच रहे थे और फिर गाड़ियों-बसों में बैठकर रवाना होते नजर आए। यानी EVM में वोट बंद हुए और प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का खेल शुरू हो गया। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद में जुट गए हैं। जहां जीत-हार का फैसला मतगणना में होगा, वहीं बोर्ड बनाने की रणनीति का खेल अभी से शुरू हो गया है।हेलो... पार्टी ऑफिस आ जाइए, बैग भी लेते आइए! चित्तौड़गढ़ में मतदान खत्म होने...