देवरिया, जून 2 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। हेलो! मैं बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं। अपने स्कूटनी का फॉर्म भरा है। केवल एक नंबर बढा है। अधिक नंबर चाहिए तो हमसे संपर्क करिए। ऐसे काल से स्कूटनी का फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला गांव निवासी आफताब अंसारी ने कक्षा 12 में केमिस्ट्री विषय में नंबर कम आने पर इस स्कुटनी का फॉर्म भरा है। 2 दिन पहले उसे अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को बोर्ड ऑफिस का कर्मचारी बताया। पहले उसने छात्र से स्कूटनी का फॉर्म भरने की बात पूछी। यह भी पढ़ें- CBSE 12th Re-evaluation : सीबीएसई रीवैल्यूएशन पोर्टल खुला, कहां और कैसे करें आवेदन, क्या हैं नियम छात्र के हामी भरने पर अनजान शख्स ने कहा कि उसका केवल एक नंबर बढ़ पाया है, अगर उस...