बगहा, जून 20 -- बगहा,हसं। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी हेली टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही वाल्मीकिनगर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही इस योजना से वाल्मीकिनगर सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- हेली-एयर टूरिज्म से पर्यटन को लगेंगे पंखपरियोजना की जानकारी पर्यटन विभाग की ओर से प्रथम चरण में वाल्मीकिनगर, कैमूर स्थित प्रसिद्ध मुंडेश्वरी मंदिर और राजगीर को हेली सेवा नेटवर्क में शामिल किया गया है। यह सेवा 15 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवधि में राज्य सरकार के राजकीय हेलिकॉप्टर के माध्यम से पर्यटकों ...