बरेली, फरवरी 25 -- वीवीआईपी मूवमेंट को सुगम बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। बहेड़ी, फरीदपुर और नवाबगंज में निर्माण के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। आँवला और फरीदपुर में अभी जमीन का चिह्नीकरण चल रहा है। सदर तहसील में पहले से ही हेलीपैड बना हुआ है। इसको अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रशासनिक कार्यों, आपातकालीन सेवाओं और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए सभी तहसीलों में स्थाई हेलीपैड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बार-बार अस्थाई हेलीपैड बनाने में अनावश्यक धन खर्च होता है। समय भी लगता है। ऐसे में शासन ने सभी तहसीलों में 225 वर्ग मीटर जमीन पर हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया था। एक हेलीपैड के लिए शासन ने 31 लख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। यह निर्देश दिया गया कि हेलीपैड की एप्रोच र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.