हेलीकॉप्टर से होगी टपकेश्वर की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा
देहरादून, अगस्त 23 -- देहरादून। श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से 26 अगस्त को होने वाली भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शोभायात्रा के संबंध में रविवार को श्री जंगम शिवालय मंदिर पलटन बाजार में बैठक का आयोजन किया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज की मौजूदगी में हुई बैठक में सेवादल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खण्डेलवाल ने बताया कि इस बार भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों से आए डमरू वादक शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें महाकाल उज्जैन, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अन्य स्थानों के डमरू वादक शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पूरे यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी। मंदिर परिसर में भंडारे की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के प्रचार-प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.