बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- हेलीकॉप्टर से पहुंचें राजगीर: 1 रात और 2 दिन के 'इको टूर पैकेज' की हुई शुरुआत पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मात्र 30 मिनट में राजगीर पहुंचेंगे सैलानी पैकेज में ग्लास ब्रिज, जू सफारी, विश्व शांति स्तूप से लेकर गर्म कुंड तक की सैर शामिल डीलक्स रूम में ठहरने, बुफे नाश्ता, टूरिस्ट गाइड और सभी एंट्री टिकट का खर्च पैकेज में ही फोटो : ग्लास ब्रिज। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता आशुतोष कुमार आर्य। नालंदा की ऐतिहासिक धरती और राजगीर की खूबसूरत वादियों का करीब से दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 'एक्सक्लूसिव बिहार दर्शन हेली इको टूर पैकेज' की विस्तृत जानकारी जारी कर दी है। इस खास पैकेज के तहत अब पर्यटक पटना से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए राजगीर पहुंचेंगे और एक रात व दो दिन तक यहा...