प्रयागराज, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेशीय हेला पंचायत महासभा, प्रयागराज के त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हाईकोर्ट के पास स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। पूर्व सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी और वरिष्ठ समाजसेवी होरी लाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। धर्मेन्द्र कुमार रावत ने अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने महामंत्री और मनोज कुमार ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती लाल बौद्ध की, जबकि संचालन राम किशोर ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...