रुडकी, जून 5 -- रुड़की, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अमर होंडा द्वारा सिविल लाइंस कोतवाली परिसर में मेगा रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों, राहगीरों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से सफल होने वाला जनअभियान है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रयास फाउंडेशन का संकल्प, हर नागरिक बने पर्यावरण योद्धा कार्यक्रम में सीओ र...