नोएडा, दिसम्बर 21 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल ने रविवार को पहल के तहत हेलमेट वितरण बाद गड्ढे भरने का अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए जागरूक किया गया। प्रबंधन ने बताया कि जनवरी और अक्तूबर के बीच, नोएडा-ग्रेनो कॉरिडोर पर हुई लगभग 800 दुर्घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। इस दौरान कार्यक्रम के तहत लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...