हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मिलेनियम पब्लिक स्कूल की ओर से सोमवार को पबरा मोड़ पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक चालकों को टॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट के लाभ और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी। बच्चों ने सभी से सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की। अभियान से प्रभावित एक बाइक चालक ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए टॉफियां वितरित कीं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल हमजा पीएम., एकेडमिक कोऑर्डिनेटर नाजनीन मोबीन, प्रीफेक्ट इंचार्ज सैफुद्दीन और एडमिन साकिब अख्तर सहित विद्यालय की टीम मौजूद रही। विद...