चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं हेलमेट के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा चाईबासा के महुलसाई स्थित दोपहिया शोरूम के समीप हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों के बीच निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को हेलमेट के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हेलमेट पहनने से सिर में गंभीर चोट लगने (हेड इंजरी) का खतरा 70 से 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे और हाईवे के साथ बने अवैध ढाबे साफ करने के आदेश उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट का नियमित एवं सही तरीके स...