मैनपुरी, जनवरी 13 -- क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक डा. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। वहीं पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम अपनी व दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। डा. गीता देवी ने कहा कि सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर विजेंद्र कुमार, शालिनी सिंह व छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.