हेलमेट नहीं पहनने वालों को गुलाब देकर किया जागरूक
पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में बिस्फुटा चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनकर दोपहिया वाहन चला रहे तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों को रोककर गांधीगिरी के अंदाज में माला पहनाई गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। डीटीओ ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। लोगों से हमेशा हेलमेट पहनने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की। अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.