नोएडा, नवम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर ट्रैफिक पुलिस और रोटरी क्लब ने मिलकर शनिवार को यातायात जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें सुरक्षा का महत्व समझाया। डीसीपी यातायात परवीन रंजन ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे बात की और हेलमेट वितरित किए। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक राकेश प्रताप, टीआई अमर सिंह, रोटरी क्लब के सदस्य शुभम, कपिल, मुकुल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...