हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली और ट्रैफिक जाम पर मानवाधिकार संगठन ने उठाई आवाज
जमशेदपुर, मई 23 -- झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन ने जिले में हेलमेट और वाहन कागजात जांच के नाम पर कथित अवैध वसूली तथा चौक-चौराहों पर बढ़ती जाम की समस्या को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा चालान काटने का भय दिखाकर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।ज्ञापन में कहा गया कि जहां वाहन जांच अभियान चलाया जाए, वहां बॉडी कैमरा का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। संगठन ने सुझाव दिया कि हेलमेट नहीं होने पर वाहन चालकों को जागरूक किया जाए और प्रदूषण प्रमाण पत्र के लिए भी उचित समय दिया जाए। संगठन ने साकची गोलचक्कर समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही थाना शांति समितियों में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को शामिल करने की भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.