शामली, जनवरी 31 -- क्षेत्र में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विद्युत विभाग के एक कर्मी का दो बार चालान कर दिया गया। चालान से क्षुब्ध विद्युत कर्मी अपनी टीम के साथ बिडौली पुलिस चौकी पहुंचा और वहां बिना अधिकृत विद्युत कनेक्शन के संचालित हो रही विद्युत लाइन को काट दिया। पुलिस चौकी की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से कार्य प्रभावित हुआ और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख पुलिस द्वारा तत्काल विद्युत विभाग में चौकी पर विधिवत विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया गया। बुधवार को विद्युत विभाग के लाइन मेन आशु अपनी बाइक पर सवार होकर बिडौली क्षेत्र में कार्य के लिए जा रहे था। उसी दौरान पुलिस वहां चैकिंग कर रही थी विद्युत कर्मी आशु बिना हेलमेट के बाइक चला रहे था तो पुलिस ने चालान कर दिया। आरोप ...