मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- यातायात नियमों को लेकर सड़कों पर चल रहे चैकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को मेरठ रोड पर हंगामा हो गया। नगरपालिका के सभासद प्रशांत गौतम को हेलमेट नहीं लगाने पर रोका गया तो उन्होंने पुलिसकर्मी का विरोध किया। दोनों में काफी देर तक नोकझोंक हुई, जिसके बाद अन्य सभासदों ने पहुंचकर हंगामा किया और जानकारी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को दी गई। गुरुवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका के युवा सभासद प्रशांत गौतम किसी कार्य से सदर तहसील में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीडब्लूडी कार्यालय के पास पुलिसकर्मी ने चैकिंग के लिए उन्हें रोक लिया। पुलिस ने उनकी बाइक के कागजों की जांच और हेलमेट नहीं लगाकर चलने पर चालान कटने के निर्देश दिए। इस बात पर सभासद प्रशांत गौतम भड़क गए और पुलिसकर्मी पर हावी होते हुए अन्य वाहन चालकों के बिना हेलमेट चलने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.