पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। डिवाइन कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब ने बिना हेलमेट तथा ड्राइविंग लाइसेंस के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की जाच करते हुए उनको सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. हरचरन लाल ने सभी को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय हमें अपनी गति नियंत्रित रखनी चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और मोबाइल को न देखें। शराब पीकर वाहन न चलाने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए अपील की गई। कार्यक्रम में भरतवीर, हेमन्त, ऊषा राना, लवली वर्मा, प्रिया सिंह, खुशी भारती, मुन्तहा, रतन प्रभा, कोमल, शिफा, राम सिंह, पायल सिंह, पायल गंगवार, कविता, शीतल, मेघा, मधु, नेहा गंगवार, सोनाली, संजना, सपना, स्वाती आकाश, धनदेवी, शि...