रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को रामगढ़ के सुभाष चौक के निकट यातायात पुलिस, प्रशासन, झारखंड सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया और नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी मो अकरम उपस्थित थे। उनके साथ यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार मंडल, रंजन फौजी, राजेश प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद (डब्लू), विजय वर्मा, उमेश सिंह, विवेक कुमार ...