सासाराम, अगस्त 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में हेलमेट अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट के इस्तेमाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...