आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल कुमार के नेतृत्व में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 70, सीट बेल्ट न लगाने वाले 42 एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 40 चालकों का चालान किया। अभियान के दौरान कुल 152 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख 22 हजार रुपये का चालान किया गया। एआरटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: जिला मोड पर चला वाहन चेकिंग अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...