बेगुसराय, मार्च 23 -- बरौनी। जीआरपी व एएनटीएफ पटना ने गुप्त सूचना पर रविवार रात बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर फुट ओवरब्रिज के निकट से 45.3 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान वैशाली राघोपुर निवासी पप्पू साह, वैशाली सहदेइ निवासी प्रमिला देवी व गणिता देवी के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़ाये आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...