सोनभद्र, जून 10 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर पुलिस शीघ्र ही कथित हेरोइन तस्कर सुनील की सम्पत्ति पर बुलडोजर चला सकती है। बुधवार को निमियाटांड़ बस्ती निवासी हेरोइन तस्कर सुनील के घर पुलिस टीम पहुंची और उसके द्वारा हेरोइन तस्करी से अर्जित कथित जायदाद की जांच की। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया की हेरोइन तस्कर सुनील के खिलाफ लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थाने में पंजीकृत हैं। नशीले पदार्थ बेचकर अर्जित की गई संपत्ति की जांच, नापी की जा रही है जिससे की शासन की मंशा अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...