नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हेरोइन तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.504 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी रात में तस्करी करते थे। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि आरिफ नाम का शख्स बरेली से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हेरोइन की तस्करी कर रहा है। वह इसे दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता है। सूचना के आधार पर दिल्ली-गाजियाबाद-भोपुरा सीमा क्षेत्र के पास रेकी की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के लिए वैगनआर कार का इस्त...