बक्सर, दिसम्बर 22 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, विधि संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के शांतिनगर मुहल्ला में हेरोइन की तस्करी के मामले में एक महिला को डेढ़ साल जेल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अनुपमा कुमारी की अदालत ने अभियुक्त आशा देवी (40वर्ष) पति ददन प्रसाद, निवासी शांतिनगर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत दोषी पाया। न्यायालय ने उसे एक वर्ष छह माह का कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 13 दिसंबर 2020 को नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से 44 छोटी पुड़िया हेरोइन बरामद की गई, जिसका कुल वजन लगभग 10 ग्राम पाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।

हिंदी हिन्दु...