आरा, मई 23 -- आरा, संवाददाता। हेरोइन रखने के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह ने गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी आरोपित विवेक कुमार को 12 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह ने बहस की थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर 31 अक्टूबर 2021 को गजराजगंज ओपी के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष तिवारी एवं दंडाधिकारी के नेतृत्व में मसाढ़ गांव निवासी संतोष कुमार सिंह और विवेक कुमार के घर छापेमारी की गई थी। संतोष कुमार सिंह के घर से कुल 98 ग्राम हेरोइन और विवेक कुमार के घर से कुल 849 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया था। इस घटना को लेकर उक्त आरोपित समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लोक अभियोजक ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरो...