नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को दिल्ली के अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ड्रग्स के तस्कर, बिचौलिए व अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 579.55 ग्राम हेरोइन, कार और स्कूटी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशिका उर्फ किट्टू (महिला), रोजा (महिला), माखन सिंह, मनीष सिंह और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर के मुताबिक, 30 अक्टूबर को राजौरी गार्डन इलाके में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो महिलाओं कौशिका उर्फ किट्टू और रोजा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 439.55 ग्राम हेरोइन बरामद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.