मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक की 891.5 ग्राम हेरोइन जब्ती में पुलिस ड्रग्स तस्करी का दीमापुर-हाजीपुर कनेक्शन खंगाल रही है। हेरोइन के साथ पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस बड़े ड्रग्स सिंडिकेट के भंडाफोड़ के लिए मद्य निषेध ब्यूरो और नगर थाना पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मुख्य फोकस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और लोकल सप्लायर्स को दबोचने पर है।

तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर कौशलेंद्र कुमार और संजीत कुमार के पास से जब्त दो मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है। इनके कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट से इस रैकेट से जुड़े कई सफेदपोशों और बड़े ड्रग माफियाओं के नाम साम...