भभुआ, अगस्त 31 -- किराना दुकान और ट्रैक्टर की ट्रॉली में छुपाकर रखे थे हेरोइन एक आरोपित के पास से नशीली दवा मिली, तीनों भेजे गए जेल (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव निवासी दमड़ी सिंह का बेटा सुजीत कुमार सिंह, बाबूलाल यादव का बेटा सत्येंद्र यादव तथा उत्तर प्रदेश के चकिया स्थित बोरवेल निवासी रामसुधार सिंह का बेटा जेपी सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्मैक और प्रतिबंधित दवाइयों के साथ तीन दबोचेगिरफ्तारी का कारण संदिग्ध अवस्था में दिखे इन लोगों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से सोत ग्राम हेरोइन मिली। बताया गया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के उस्मान शाह कोटी के पास तीन संदिग्ध लोगों द्वारा हेरोइन बेचने ...