आरा, जून 6 -- आरा। भोजपुर के चांदी थाने की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह कोईलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी गांव निवासी बुद्धू चौहान का पुत्र अमरजीत कुमार है। उसे चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर बांध के पास से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 ग्राम, 100 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। भोजपुर पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार चांदी थाने को सूचना मिली कि फरहंगपुर बांध के समीप मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हेरोइन के साथ धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 1.100 किग्राम गांजा संग एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...