बेगुसराय, जून 5 -- बरौनी। जीआरपी ने नियमित गश्ती के दौरान शुक्रवार को बरौनी जंक्शन से 13 ग्राम हेरोइन व दो मोबाइल के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान वैशाली महुआ निवासी सतीश कुमार व अनिल कुमार सिंह के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...