नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी 24 वर्षीय मोहम्मद नजाकत के कब्जे से 117 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में टीम ने कबाड़ी रोड पर जाल बिछाया। तलाशी में हेरोइन मिलने पर आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी यूपी के बरेली से ड्रग्स लाता था और दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...