देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। हेरिटेज स्कूल ने शनिवार को अपने 73वें वसंत ऋतु समारोह को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर एलकेजी, यूकेजी और कक्षा प्रथम के नन्हें विद्यार्थियों ने जीवंत प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। जिसने वसंत ऋतु की भव्यता को खूबसूरती से प्रतिबिंबित किया। दून बाइबल कॉलेज देहरादून के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश भीशन सिंह समारोह के मुख्यअतिथि रहे। इस दौरान निदेशक विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सारिका जैन ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- नए छात्रों का किया स्वागत यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दी बधाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...