नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। मथुरा में राया हेरीटेज सिटी के समेत विभिन्न परियोजनाओं को भूमि खरीद के लिए जल्द ही मुआवजा दर तय होने की उम्मीद है। मथुरा जिला प्रशासन व यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारियों के बीच मंगलवार को इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया था। एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाली एनएचएआई की सड़क के लिए जमीन की मुआवजा दर के बराबर यीडा की मुआवजा तय होने की संभावना है। बता दें कि मथुरा में यीडा की हेरिटेज सिटी परियोजना और पिलग्रिम गेटवे परियोजना है। दोनों के लिए विधानसभा चुनाव से पहले विकासकर्ता कंपनी का चयन होने की संभावना है। यीडा फेज 2 में शामिल मथुरा जिले में हेरिटेज सिटी परियोजना 753 एकड़ में विकसित होनी है। इसे एनएचएआई की सड़क के दोनों ओर चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। पहले चरण में...