कोडरमा, जुलाई 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। हेरिटेज पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के महत्व व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर को हरे रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण प्राकृतिक सौंदर्य से भर गया।बच्चों ने हरे रंग की सुंदर वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे। कई बच्चों ने पेड़, अंगूर, तोता, मेंढक, पत्तियां व अन्य हरित-थीम आधारित आकर्षक वेशभूषाएं धारण कीं, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के हरे रंग के पौष्टिक खाद्य पदार्थ जैसे फल व सब्जियां लाकर स्वस्थ भोजन के महत्व का संदेश दिया।इस अवसर पर बच्चों ने अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच...