नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली। विगत 1 सितंबर को जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज के स्टूडेंट्स और फैकल्टी, 'हेरिटेज - द हिस्ट्री एसोसिएशन' द्वारा आयोजित 11वें डॉ. विजय नाथ मेमोरियल लेक्चर के लिए एक साथ आए। "म्यूज़ियम और प्राचीन भारतीय विरासत का चित्रण" (Museums and Representation of Ancient Indian Heritage) विषय पर हुए इस लेक्चर में प्रो. मानवी सेठ (प्रो वाइस चांसलर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज) ने अपना वक्तव्य रखा। प्रो. सेठ ने बताया कि म्यूज़ियम किस तरह भारत के प्राचीन अतीत को देखने के हमारे नज़रिए को आकार देते हैं। प्रिंसिपल प्रो. स्वाति पाल और टीचर-इन-चार्ज प्रो. मनीषा अग्निहोत्री ने भी सभा को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- कोणार्क की मूर्तिकला को पांच वर्गो में बांटकर व्याख्यान दिया इसके बाद एक जीवंत चर्चा हुई, जिसमें मौजूद लोगों ने क्यूर...