अंबेडकर नगर, फरवरी 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील के ग्राम पंचायत हसनपुर जलालपुर मे बंजर भूमि के नामांतरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। गांव निवासी सुबराती ने लेखपाल पर अभिलेखों में हेराफेरी कर नियमों को ताक पर रख कर बंजर भूमि के नामांतरण की शिकायत एसडीएम से की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 531 भूखंड संख्या बंजर भूमि की श्रेणी में अंकित है। लेखपाल व ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की मिलीभगत से इसके नामांतरण की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में पारित प्रस्ताव तथ्यों से परे है। नामांतरण के कारणों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। बंजर भूमि को कृषि योग्य भूमि दर्शाकर उसका अनुचित लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता सुबराती ने कहा कि शिकायत से नाराज लेखपाल गांव में आ...