लातेहार, जून 21 -- लातेहार, संवाददाता। हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इनातु गांव के समीप हेरहंज-पांकी मुख्य सड़क पर शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी दिलीप साव (पिता स्व. बिहारी साव) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या जेएच 01जीएन 3410 पांकी की ओर से हेरहंज आ रहा था। सुबह करीब पांच बजे इनातु गांव के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित ग्रामीण विनोद यादव के बाउंड्रीवाल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की गंभीरता हादसे के समय वाहन में सवार दिलीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आव...