रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर। रविवार देर रात काशीपुर रोड स्थित हेयर सैलून की दुकान से चोरी हो गई। दुकान स्वामी ने दुकान का गल्ला तोड़कर हजारों की नगदी और एक सोने की चेन चोरी होने के आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामाने आया है। दुकान स्वामी ने पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार सोमवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो शटर के ताले टूटे देखा। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले का लॉक टूटा पाया। गल्ला चेक करने पर उसमें रखी लगभग सत्तर हजार की नगदी और एक सोने की चेन गायब मिलीं। इसके बाद उसने दुकान पर लगे सीसीटीवी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखे रुपये और चेन चोरी करते देखा गया। वहीं एसएसआई केसी आर्या ने बताया की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्...